पुलिस ने चैन स्नेचिंग की घटना के दो आरोपितों को घटना के 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । पुलिस ने चैन स्नेचिंग की घटना के दो आरोपितों को घटना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर उनसे सोने की अंगुठी व नगदी राशि बरामद कर ली है। डीएसपी रोहित सांखला ने बताया कि मंगलवार को बिरबल राम पुत्र रामबक्स ब्राहम्ण निवासी बुचावास तह. तारानगर ने तारानगर थाना पर रिपोर्ट दी थी कि वह कस्बे में कोर्ट रोड़ से होते हुये पैदल पैदल बस स्टैण्ड की तरफ आ रहा था, पीछे से अचानक दो युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये और उसके हाथ की अंगुली में पहनी हुई सोने की अंगुठी निकाल ली व जेब से नगदी पैसे निकालकर उसे धक्का देकर गिराकर भाग गये है। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पीड़ित बीरबलराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर तुरन्त जांच शुरू की। पुलिस ने एक युवक को घटना के समय मौका पर दस्तयाब किया गया तथा एक युवक घटना के बाद मोटरसाईकिल लेकर फरार हो गया जिसको पुलिस टीम ने भादरा जिला हनुमानगढ़ ईलाके से मय घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल के दस्तयाब किया गया। पुलिस ने दस्तयाब किए गए दोनों आरोपित अवन कुमार उर्फ मोनू निवासी खैरेकां पुलिस थाना सदर सिरसा हरियाणा व संदीप कुमार उर्फ रिकू निवासी छतरगढ़ पट्टी, कस्बा सिरसा हरियाणा से पूछताछ के बाद जुर्म स्वीकार करने पर बुधवार को गिरफ्तार कर उनसे सोने की अंगुठी व नगदी राशि बरामद कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को भी जप्त कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपित अवन कुमार उर्फ मोनू व संदीप कुमार उर्फ रिंकू को तारानगर न्यायालय में पेश किया जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित चिट्टा का नशा करने के आदी है।