पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, शाम तक 21 लोगों को किया गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गत सायं तक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित इस विशेष कार्रवाई का मुख्य लक्ष्य संगठित अपराधों पर लगाम लगाना है। अभियान के तहत उन व्यक्तियों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ तीन या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब और हथियारों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के साथ-साथ ऐसे लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है, जो बाहर बैठकर स्थानीय अपराधियों को सूचनाएं उपलब्ध करवाते हैं। थाना प्रभारी गौरव खिड़िया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक महिला सहित कुछ स्थाई वारंटी भी है। पुलिस की विभिन्न टीमों अब तक 21 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोगों के मोबाइल डेटा और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है, ताकि उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

You might also like