राईका बने कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला प्रभारी

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने रामवीर सिंह राईका को संगठन का सीकर जिला प्रभारी नियुक्त किया है। राईका वर्तमान में ओबीसी विभाग में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। राईका पूर्व में भी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। जानकारों का मानना है कि राईका के अनुभव और सक्रियता से सीकर जिले में कांग्रेस का ओबीसी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

You might also like