शांतिपूर्वक निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में निकाय चुनावों को लेकर शहर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। गुरूवार को उप पुलिस अधीक्षक इंसार अली व थाना अधिकारी संदीप पूनीया के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहने की अपील की गई। थानाधिकारी पूनीया ने कहा कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। फ्लैग मार्च में पुलिस जवानों सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

You might also like