महिला सुरक्षा पर पुलिस का फोकस
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। जिले में महिला सुरक्षा जागरूकता माह की शुरुआत बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन से हुई। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की संपर्क सभा हुई। साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं, महिलाओं, गृहणियों, पीटीआई, सुरक्षा सखियों और राजीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ वीसी का आयोजन कर संवाद किया गया।
संपर्क सभा में पुलिसकर्मियों को महिला अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्हें महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, वरिष्ठ जन संबल योजना, राजकॉप, सीसीटीएनएस, साइबर सुरक्षा, शी-बॉक्स पोर्टल और महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से जागरूक रहने और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने की अपील की।
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, डीएसपी गोपाल सिंह ढाका, ग्रामीण डीएसपी हरिसिंह धायल, बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, खेतड़ी डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरड़क, नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह, , साइबर थाना प्रभारी रामखिलाड़ी तथा आरपीएस (प्रोबेशनर) अम्बिका चौधरी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।