पुलिस ने किया श्याम शरणम आश्रम का निरीक्षण
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । राजस्थान पुलिस के एकल महिला देखभाल और सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्रीश्याम शरणम आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान एसआई बलबीर सिंह, कांस्टेबल कृष्णा आदि ने आश्रम में रह रही शकुंतला, चक्कू बेन और कुम्बो से बातचीत की। सभी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और आश्रम की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए उनके खानपान और रहने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एसआई बलबीर सिंह ने कहा कि आश्रम में महिलाओं की अच्छी केयर की जा रही है। पुलिस अभियान के तहत ऐसी महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस इनकी जानकारी जुटा रही है। आश्रम संस्थापक अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आश्रम की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई है और हमने पुलिस से कहा कि कोई भी निराश्रित महिला या बुजुर्ग हो तो उनकी सेवा के लिए आश्रम हमेशा तैयार है। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में भी पुलिस को विस्तार से जानकारी दी। आश्रम के हेल्पलाइन नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस उनको सूचना कर सहयोग ले सकें। इस दौरान आश्रम निदेशक प्रबंधक पारूल अग्रवाल, मनोज कुमार, गौतम शर्मा, विष्णु शर्मा, शिवकुमार, सुमित सहित स्टाफ मौजूद था।