पचेरी में पुलिस अलर्ट, हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पचेरी क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आचार संहिता लागू होने के बाद हरियाणा सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। एएसआई हरिराम शर्मा के अनुसार, भालोठ चौकी और नावता की ढाणी बॉर्डर पर विशेष नाकाबंदी की जा रही है। हरियाणा से आने वाले वाहनों की जांच के साथ दस्तावेज भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और नकदी, शराब व हथियारों के अवैध परिवहन पर नजर रखी जा रही है।

You might also like