शेखावाटी साहित्य संगम के पोस्टर का हुआ विमोचन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा शेखावाटी साहित्य संगम के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम जीडीएमएल पटवारी महिला महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ के व्यास रहे। इस अवसर पर व्यास ने कहा कि साहित्य संस्कृति का दर्पण है। हमें साहित्य के पठन पाठन और संकलन के लिए अच्छी प्रवृति रखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत प्राचार्य शिवपाल सिंह शेखावत ने कहा कि शेखावाटी साहित्य संगम प्रेरणादायक अनुष्ठान है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ किरण शर्मा ने सब का आभार प्रकट किया।

You might also like