राकेश किलानिया बने जिलाध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का चुनाव सम्पन्न
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर जिला, चूरू कार्यकारिणी चुनाव आदर्श छात्रावास में चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुमार वर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रांतीय संरक्षक एवं सलाहकार शीशराम माहिच एवं चुनाव अधिकारी बाबूलाल बुनकर की अध्यक्षता में संपन्न हुए।
सुबह दस बजे आयोजित कार्यक्रम दो सत्रों में चला पहले सत्र में प्रतिवेदन एवं बजट सत्र हुआ तथा उपस्थित सदस्यों ने बजट और प्रतिवेदन पर चर्चा की। उसके बाद सभाध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी हेतु चुनाव सत्र आहूत किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निर्वाचन मंडल द्वारा राकेश किलानिया को जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया वहीं जिला मंत्री पद पर भगवान सिंह दायमा,जिला कोषाध्यक्ष पद पर जैसाराम कँवल एवं जिला सभाध्यक्ष पद पर चरण सिंह का निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश किलानिया ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर आपने मुझ पर जो विश्वास जताया हैं मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव शिक्षक हितार्थ तैयार रहूँगा ये जीत सिर्फ मेरी नहीं आपके विश्वास की जीत हैं लोकतंत्र की जीत हैं संविधान की जीत हैं जिसे मैं संविधान निर्माता बाबा साहेब के चरणों में समर्पित करता हूँ ।
इस अवसर पर मोहन राम आर्य, सांवरमल गहनोलिया, नारायण कुमार मेघवाल, ओमप्रकाश बारूपाल, मानसिंह मेहरा, गुलाब चंद,सांवता राम बरोड़, शिवाराम मेघवाल, अशोक आलडिया, प्रकाश चंद्र, रामनिवास, महेंद्र सवालिया,रेणु, पूनम भाटी, हरि राम शीला, मुकेश मंडार, भानीराम बरोड़, श्रीचंद लखोटिया, शिवभगवान, खेताराम भोपाल सिंह, गजानंद खेड़ीवाल, लालचंद आलडिया, सुनील मीणा, ललिता चिरानियां,किरण भाटी,प्रेम, अनुराधा,रीना,मुरारी सांडेला, मनीराम रंगा, एवं समस्त ब्लॉक कार्यकारणी के पदाधिकारी एवं निर्वाचन समिति के सदस्य तथा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे और वातावरण जय भीम के नारों से गूंज उठा।