नगरपालिका में पार्षद नरेश शास्त्री को 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)8 मई। वार्ड नंबर 15 के पार्षद नरेश शास्त्री के आकस्मिक निधन पर नगरपालिका अध्यक्ष उमराव सिंह, ईओं उदय सिंह गुर्जर सहित अन्य कर्मचारीयों ने शुक्रवार को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री के पुत्र वर्तमान में वार्ड 15 के पार्षद नरेश शास्त्री का अकस्मात हृदय गति रुकने से निधन हो गया जिसके कारण पूरे खेतड़ी शहर में शोक की लहर हैं । इस मौके पर विजेश कुमार, सुरेश कुमार सैनी, मुकेश कुमार गुर्जर, नरेश कुमार, रमेश कुमावत, संदीप कुमार व सुखराम गुर्जर उपस्थित थे।