क्वारेंटाइन सेंटर पर ठहरे प्रवासी श्रमिकों ने शिक्षक यौद्धाओं के निर्देशन में लगाए पेड़-पौधे
कांवट,(रंगलाल स्वामी)24 मई। कोरोना महामारी के संकट में क्षेत्र के राउमावि जुगलपुरा के क्वारेंटाइन सेंटर पर ठहरे प्रवासी श्रमिकों ने नया आयाम स्थापित करते हुए शिक्षक यौद्धाओं के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर स्कूल परिसर में दर्जनभर पेड़-पौधे लगा कर नया किर्तीमान स्थापित किया है।
क्वारेंटाइन सेंटर पर सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षक सुरेश चन्द वर्मा, शारीरिक शिक्षक हरिप्रसाद कुमावत, श्रवण कुमार व्याख्याता ने सेंटर पर ठहरे प्रवासी श्रमिकों को प्रेरित कर पेड़ पौधे लगाकर उनको सार संभाल की जिम्मेदारी दी। साथ ही लोगों को शारीरिक शिक्षक हरि प्रसाद कुमावत व साथी शिक्षकों के द्वारा क्वारेंटाइन श्रमिकों को प्रति दिन शारीरिक शक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग प्राणायाम कराया जाता है।