प्रवीण नायक नूनावत को दी भावभीनी विदाई, नव नियुक्त एसपी संजीव नैन का किया स्वागत
सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, सीकर की ओर से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत को भावभीनी विदाई दी गई तथा नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिष्ठितजनों ने प्रवीण नायक नूनावत का सम्मान करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की तथा सीकर में कानून-व्यवस्था एवं आमजन के प्रति किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्हें नई जिम्मेदारी एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। वहीं, नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों का माला, दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला चेयरमैन अमित चिरानिया, जिला अध्यक्ष अनिल तोदी, जिला महामंत्री मणि शंकर खेतान, जिला उपाध्यक्ष सज्जन पटवारी, जिला चेयरमैन लोकेश हजारीका, शिवम पटवारी, संतोष पटवारी, सुरेश अग्रवाल, मनोज पंसारी, दीपांशु मित्तल, गर्वित झाझुका एवं ओम प्रकाश कामदार सहित सम्मेलन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं समाज के प्रतिष्ठितजनों में दिनेश बियानी, सुरेश अग्रवाल, रवि बिदावतका सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे। अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रवीण नायक नूनावत का सीकर में कार्यकाल सराहनीय रहा और उनके कार्यों की सकारात्मक छाप सीकरवासियों के बीच बनी रहेगी। साथ ही, नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सीकर में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बना रहेगा।