शहीद दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन
झुंझुनू (दैनिक नवयत्न )। राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर एस. एस. मोदी विद्यालय के संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ एवं विद्यार्थियों ने गांधी जी के प्रिय भजन हे राम.., वैष्णव जन तो तेने कहिए…, रघुपति राघव राजा राम…सहित अनेक निर्गुण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई, उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ,जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, नगर परिषद कमिश्नर देवीलाल बोचल्या, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील ,नवनियुक्त तहसीलदार राकेश पूनिया एवं कमलेश चेजारा, सहायक निदेशक शिक्षा अशोक जांगिड़, झुंझुनू स्काउट सचिव बंसीलाल, सहायक लीडर ट्रेनर रामदेव सिंह गढ़वाल, विजय गर्वा ,सुनील कुमार, दिनेश कुमार, नगर परिषद से रामकरण यादव, कर्मवीर खीचड़ सहित सैकड़ो की संख्या में जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बार एसोसिएशन के सदस्य, वकील एवं जन सामान्य तथा स्काउट गाइड्स रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।