अध्यापक बनने की उम्मीद में इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी
प्री-डीएलएड 2020 के लिए राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश
चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। राज्य सरकार के द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए होने वाली सार्वजनिक प्रतियोगी परीक्षा के जरिये अध्यापक बनने की उम्मीद लगाए बैठे पात्र युवाओं के लिए खुशखबरी है।
डाईट प्राचार्य रमेशचंद पूनिया ने बताया कि प्री डीएलएड परीक्षा 2020 के लिए युवा विधिवत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राज्य स्तरीय कार्यालय पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर को पूर्व में नोडल एजेंसी घोषित किया जा चुका है। प्राचार्य ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अध्यापक लेवल प्रथम की भर्ती के लिए द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य है। परीक्षा के गत वर्ष हुए सफल व सर्वोतम आयोजन को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार पुन: कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर को नोडल एजेन्सी बनाया गया है।