भाजपा कार्यालय में की जनसुनवाई 

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)।  पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व विधायक महर्षि ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा आमजन को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा “जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
You might also like