लायंस क्लब वेस्ट के चुनाव सम्पन्न – जोशी  अध्यक्ष बने 

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)।  लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट के वार्षिक चुनाव में आगामी सत्र 2026-27 के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोज जोशी, सचिव एडवोकेट संजय कटारिया व कोषाध्यक्ष गोपाल बामनोलिया को चुना गया। अध्यक्ष प्रदीप धर्ड ने
 नव निर्वाचित अध्यक्ष का दुपट्टा पहना कर स्वागत करते हुए आगामी सत्र की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर दौलत राम दायमा, विवेक गौड़, पवन तोशावड़, सांवरमल तोशावड़, सांवरमल भून, दारा सिंह पड़िहार, एडवोकेट हर्ष यादव, डॉ ओम प्रकाश गोदारा, महेंद्र इंदौरिया, विजय चोटिया, गोविंद सोनी, भीमराज प्रजापत, डॉ पंकज शर्मा, डॉ हीरालाल सोनी उपस्थित थे। सोनीपत से मीटिंग में आए डॉ विकास जी सोनी का क्लब परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज जोशी ने आगामी साल में सभी क्लब साथियों से सहयोग कर क्लब को सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ाने का निवेदन किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
You might also like