रेडिक्स कोचिंग में स्नेह और उत्साह के साथ फेयरवेल समारोह का आयोजन
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (दैनिक नवयत्न ) । स्थानीय तुलसी सेवा केन्द्र रेडिक्स कोचिंग संस्थान में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रेडिक्स कोचिंग के डायरेक्टर मनोज प्रजापत सर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विकास पारिक (मैथ्स शिक्षक), अमित , गोविंद प्रजापत(मैथ्स शिक्षक), राहुल तंवर (केमिस्ट्री शिक्षक), अशोक प्रजापति (फिजिक्स शिक्षक), संदीप प्रजापति (इंग्लिश शिक्षक) सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका बिंदु आदि शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में योगेश स्वामी, हरिनारायण जाखड़ (बायोलॉजी लेक्चरर) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। फेयरवेल समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और आपसी सौहार्द ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान आकर्षक उपाधियों की घोषणा भी की गई।
मिस्टर फेयरवेल का खिताब हर्ष शर्मा को प्रदान किया गया।
मिस फेयरवेल के रूप में निशा अग्रवाल को चुना गया।
मिस्टर रेडिक्स का सम्मान नितिन भोजक को मिला।
जबकि मिस रेडिक्स की उपाधि वर्षा मणपुरिया को प्रदान की गई। सभी विजेताओं को शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक मनोज प्रजापत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए सपनों और जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों के लिए एक स्मरणीय अनुभव बन गया, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र राजपुरोहित ओर स्वाति शर्मा ने किया।