आरएएस परीक्षा में राघव ने पाई सफलता

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । आरएएस परीक्षा के परिणाम में सुजानगढ़ के राघव जैसनसरिया पुत्र सुनील जैसनसरिया व नेहा जैसनसरिया ने 215वीं रैंक हासिल की है। राघव की सफलता पर उसके परिवारजनों ने मुंह मीठा करवाकर, राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नाना परमानंद मंगलुनिया, ललिता मंगलूनिया, मामा अनूप मंगलूनिया, महावीर माली ने भी उसका स्वागत किया। राघव ने बताया कि यह उसका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में 975वीं रैंक आई थी। वहीं अब उसने 215वीं रैंक हासिल की है।

You might also like