जेईई मेंस में स्वर्णिम के छात्र राहुल कुमावत ने 97.28 परसेंटाइल स्कोर कर रचा इतिहास

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । रींगस की सीसीए शिक्षण संस्थान समूह द्वारा संचालित स्वर्णिम करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस सेशन 2 के परिणाम में फिर से सफलता का नया इतिहास रचा।

 

संस्थान निदेशक डॉ अजय सक्सेना ने बताया की संस्थान के जेईई मेंस के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लेकर 15 विधार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया । जेईई मेंस के रिजल्ट में पांच विद्यार्थियों ने 90% टाइल से अधिक का स्कोर प्राप्त कर अपनी कामयाबी का परिचय दिया। जेईई विंग प्रभारी महेंद्र सामोता ने बताया की छात्र राहुल कुमावत 97.28 परसेंटाइल, अभिषेक धायल 94.43 परसेंटाइल ,करन मीणा 92.64 परसेंटाइल,आलोक कुमार 91.49 परसेंटाइल, रितेश कुमार वर्मा 90.11 परसेंटाइल और निशान्त ने 89.61परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया ।
विधार्थियों की इस सफलता पर संस्थान में समारोह आयोजित कर विधार्थियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान परिसर में डीजे की धुन पर छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य किया व खुशी का इजहार किया।
सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान संरक्षक रमेश चंद्र सक्सेना, सह निदेशक कविता सक्सेना, स्वर्णिम कोऑर्डिनेटर रघुवीर सिंह तंवर ,महेंद्र कुमार महला , झाबर निठारवाल ,नीट विंग प्रभारी प्रदीप सैनी, रमेश हरितवाल ,मुकेश देवंदा,पिंटू कुमावत , भाग चन्द कुमावत,मुकेश मील , दिनेश सैनी, पंकज बागड़िया, माधव सामोता, अर्जुन राजोरिया, केदार बुला,सुशील मीणा, शीलू पारीक, मनोज कुमावत, देवेंद्र रत्नू, अशोक मोगा, रवींद्र सहित सभी स्टाफ साथियों ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

You might also like