रेलवे सलाहकार समिति ने पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद का किया सम्मान
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। रेलवे सलाहकार समिति द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शर्मा, पार्षद गोविंद शर्मा एवं पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश शर्मा का सम्मान किया गया। रेलवे सलाहकार समिति के अध्यक्ष बाबूलाल बाजिया ने बताया कि रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अमित शर्मा अभी नव निर्वाचित नगर पालिका के अध्यक्ष बने हैं तथा दूसरे सदस्य गोविंद शर्मा पार्षद बने हैं दोनों का साफा एवं दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। वहीं पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश कौरखन्या का भी साफा पहनकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने पालिका अध्यक्ष अमित शर्मा से स्टेशन पर व्याप्त बंदरों के संकट से निजात दिलाने की मांग की।