राजस्थान सोलर प्रा.लि. प्रतिष्ठान का फीता काट कर किया शुभारंभ
निसं
मंडावा (नवयत्न)। रविवार को बिसाऊ, चौराहा एसबीआई बैंक के सामने सुबह 10 बजे राजस्थान सोलर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष सज्जन लाल मिश्रा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस समारोह में शहर और आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सोलर ऊर्जा सिस्टम की जानकारी लेते हुए गहरी रुचि दिखाई। प्रतिष्ठान संचालक विष्णु शर्मा व इमरान खान ने उपस्थित लोगों को सोलर पैनल, इन्वर्टर तथा बैटरी व्यवस्था की कार्यप्रणाली और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। सरकारी सब्सिडी व प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में बताकर उन्होंने घरेलू बिजली बिल में कमी और दीर्घकालिक बचत के लाभों पर भी प्रकाश डाला।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सज्जन लाल मिश्रा के अलावा भाजपा नेता संदीप शर्मा, पार्षद इब्राहिम रंगरेज, मुबारिक, राजेश रंजीरोत, नंदलाल यादव, ललित सोनी, विजय काला, जयप्रकाश काला, इंदरचंद भाटिवाड़ा, रवि मिश्रा, कन्हैयालाल वर्मा, अंशुल सुरोलिया, एडवोकेट इस्तियाक अली, अब्बास खान पार्षद, विजय टेलर, उस्मान खान, सुनील सोनी, सुशील बारी व सुदीक्षा विद्यालय निदेशक हरिश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने स्थानीय लोगों को सोलर इंस्टॉलेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय योजनाएँ और मेंटेनेंस संबंधी सुझाव भी दिए। संचालक विष्णु शर्मा ने कहा कि सोलर सिस्टम से बिजली बिल घटता है, पर्यावरणीय प्रदूषण कम होता है; सरकार द्वारा सब्सिडी और ऋण सहायता उपलब्ध है; समय-समय पर पैनल की सफाई और इन्वर्टर सर्विसिंग जरूरी है; प्रमाणित विक्रेता से ही इंस्टॉलेशन कराएँ ताकि वारंटी व सर्विस लाभ मिलें। इस दौरान मौजूद को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई।