सामूहिक योगाभ्यास कर मनाया योग दिवस
सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। उपखंड प्रशासन, आयुर्वेद विभाग झुंझुनू एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में उपखंड स्तरीय 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पांच बत्ती के पास बने खेल मैदान में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के समक्ष अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों व बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस योग दिवस पर विकास कुमावत व महिला योग प्रशिक्षक ललिता सैनी ने विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास करवाया।
कार्यक्रम में तहसीलदार जेआर कुड़ी, ब्लॉक विकास अधिकारी पूरण राम मेघवाल, नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी, आरएसएस के गंगाराम मौर्य, योग कार्यक्रम के सह संयोजक भाजपा के दिनेश कुमार सैनी, एसीबीओ महेंद्र सैनी, प्रिंसिपल प्रदीप चौधरी, कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल रत्ना सैनी, सेवानिवृत अध्यापक बनवारी लाल मीना, किसान नेता धनाराम सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, डॉ परमानंद शर्मा, डॉ विनोद सैनी, डॉ जाबिर हुसैन, होम्यो डॉ नेहा सैनी, योगेश मीणा, राहुल ओला, महेश सैनी, प्रभु सैनी, भारत सैनी, ललित सैनी, महेंद्र सिंह राव, विनोद कुमावत, अशोक सैनी, सुशील सैनी, नरेश कुमावत, सुधीर रामुका, योगेश मीणा, भरत सैनी सहित पूरी योगा टीम, मातृशक्ति, विद्यार्थी और योग प्रेमियों ने इस योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत ने किया। इस अवसर पर स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हुए उन्होंने इस योग दिवस पर योग बने जिंदगी जीने का तहरीर नामक शीर्षक से एक शानदार प्रस्तुति पेश की और कहा स्वस्थ रहने के लिए आज सब की जरूरत बन रहा है योग। आयोजित हुए ब्लॉक स्तरीय इस कार्यक्रम के योग नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार माहिच ने कार्यक्रम के समापन पर सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।