श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था ने लगाए छह सैनिटाइजर स्टैंड
पहले दिन ही एक हजार से अधिक हुए सैनिटाइज
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)21 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश चंचल मिश्रा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मधु हिसारीया की प्रेरणा से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के सौजन्य से छह सैनिटाइजर स्टैंड पोक्सो कोर्ट, एमएसीटी कोर्ट, फैमिली कोर्ट, रेलवे स्टेशन, रोड़वेज बस स्टैण्ड एवं अजमेर डिस्कॉम के चीफ इन्जीनियर कार्यालय में भेंट किये गये।
जानकारी देते हुए डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि छह सेनीटाइजर स्टैंड न्यायाधीश सोहनलाल शर्मा को फैमिली कोर्ट के लिए, न्यायाधीश सुकेश कुमार जैन को पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश कुमार ओझा को एमएसीटी कोर्ट के लिए, बजरंग लाल शेखावत को रेलवे स्टेशन के लिए, वासुदेव प्रसाद शर्मा को रोड़वेज बस स्टैण्ड के लिए एवं चीफ इन्जीनियर एके गुप्ता को संभागीय मुख्य अभियन्ता कार्यालय झुंझुनू के लिए दिए गए हैं। डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि इन स्टैंड में सैनिटाइजर लगा हुआ है जिसे आसानी से कोई भी व्यक्ति बिना हाथ लगाए पैर से दबा कर हाथों को सैनिटाइज किया जा सकता है। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत सदस्य डॉक्टर डीएन तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल एवं सीए पवन केडिया उपस्थित थे।
विदित है कि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वावधान में प्रेरक डॉक्टर डीएन तुलस्यान के सानिध्य में 19 मई को श्री नारायणी नमो नम: के सौजन्य से छह सैनिटाइजर स्टैंड एसडीएम कार्यालय, एडीआर भवन, संयुक्त आयुक्त राज्य कर वृत्त, नगर परिषद, थाना कोतवाली एवं सूचना केंद्र में भेंट किये गये एवं 15 मई को वासुदेव प्रसाद केजड़ीवाल फैमिली ट्रस्ट के सौजन्य से पांच सैनिटाइजर स्टैंड जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, एडीएम एवं आयकर कार्यालय में भेंट किये जा चुके है।
पहले दिन ही हुए एक हजार से अधिक सैनिटाइज
गुरुवार को श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा लगाए गए छह सैनिटाइजर स्टैंड जिनमें से एक सैनिटाइजर स्टैंड झुंझुनू केंद्रीय बस डिपो के अंदर भी लगाया गया। जिसके लगाने के महज कुछ घंटों बाद ही झुंझुनंू जिला कलेक्टर उमरदीन खान द्वारा उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को रवाना किए गए एक हजार श्रमिकों ने रवानगी से पूर्व सैनिटाइजर स्टैंड पर लगी सैनिटाइजर केमिकल युक्त स्टैंड से श्रमिक व उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों भी सैनिटाइज हुए। श्रमिकों के लिए वरदान साबित हुई श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा लगाए गए सैनिटाइजर स्टैंड।