राशन सामग्री किट उपलब्ध करवाने में लगे है युवा
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच) 30 मई। कोरोना महामारी के चलते चल रहे लॉकडाउन से हुई उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कस्बे के युवा व सार्वजनिक संस्थाओं के लोग जरूरतमंदों को राशन सामग्री के किट उपलब्ध करवाने में लगे हुए है । शनिवार को मानव सेवा संस्थान गु्रप के प्रमुख छत्रसिंह बैद , मंजूदेवी, मानिकचंद दूधेडिय़ा, नरेन्द्र, दिलीप बैद के आर्थिक सहयोग से संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के जरूरतमंद परिवारों को घर-घर जाकर राशन सामग्री के किट उपलब्ध करवाए । भीषण गर्मी में भी संस्थान के कार्यकर्ता राशन सामग्री के किट तैयार करने में लगे रहते है ।