151 राशन किट प्रदान किये
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)21 मई। फल एवं सब्जी मंडी एसोसियेशन की ओर से नगरपरिषद को 151 राशन किट प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की सलामती के लिए प्रदान किये गये। कृषि मंडी में बनी सब्जी मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसोसियेशन के अध्यक्ष मुंशी पंवार, उपाध्यक्ष जीवणराम भंवरिया ने ये राशन किट सभापति सिकंदर अली खिलजी, उप सभापति बाबूलाल कुलदीप को सौंपे। इस दौरान कांग्रेस नेता जब्बार भूट्टा, विद्याप्रकाश बागरेचा, पप्पू, याकूब, गोपाल रमेश, पप्पू माली, असलम हाजी, अनवर गौरी, भीका गुलाब, कालू बागड़ा, पवन जाट, अलू सिंधी, रामचंद्र माली, जीवणराम प्रजापत, टीकमचंद सिंधी आदि लोग मौजूद थे।