श्रीमैढ़ स्वर्णकार समिति ने वितरित की राशन सामग्री
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)6 मई। कोरोना महामारी के चलते चल रहे लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए कस्बे की श्रीमैढ़ स्वर्णकार समिति व नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने राशन सामग्री वितरित की है । समिति अध्यक्ष गंगाराम सोनी ने बताया कि समिति की ओर से समाज के जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। राशन के 50 किट वितरित किए जा चुके है। जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। सोनी ने बताया कि काली माता मंदिर परिसर में बेसहारा पशुओं के लिए चारा तथा पक्षियों के लिए चुग्गा व पानी की व्यवस्था की गई है।