जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित कर मनाई खुशियों की ईद

चूरू,(पीयूष शर्मा)25 मई। शहर के समाजसेवी नसवाण परिवार ने सोमवार को ईद पर्व की खुशियां जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर मनाई।

समाजसेवी हनीफ खां नसवाण ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉक डाउन की वजह से जरूरतमंद परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अल्लाह ताला के बताए नेकी के मार्ग पर चलकर और गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही हम ईद की खुशियां मनाने के हकदार होते हैं। इसलिए 50 क्विंटल राशन सामग्री के किट तैयार कर जरूरतमंदों को बांटे गए हैं। ताकि वे भी अपने परिवार के साथ ईद मना सकें। इस मौके पर युवा समाजसेवी इलियास खां नसवाण सहित अनेक लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि नसवाण परिवार इससे पहले भी लॉक डाउन के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर चुका है।

सभापति ने सराहा नसवाण की जनसेवा को
इससे पहले सभापति पायल सैनी व युवा समाजसेवी कांग्रेस नेता नारायण बालाण ने नसवाण हाउस पहुंचकर समाजसेवी हनीफ खां नसवाण सहित पूरे परिवार को ईद की मुबारकबाद दी। सभापति ने नसवाण परिवार की ओर से ईद पर्व पर जरूरतमंदों की मदद की सराहना करते हुए इसे हर वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया।

You might also like