राशन वितरण में गबन करने वाले 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)9 मई। पिलानी में राशन वितरण में किए गए घोटाले एवं गबन करने को लेकर स्वयं सहायता समूह के संचालकों सहित 12 के विरुद्ध पिलानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें ई-मित्र संचालक एवं विद्या विहार नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी भी शामिल है।
पिलानी थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि पिलानी थाना में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया ई-मित्र संचालक राशन कार्ड में अंकित यूनिट को फर्जी तरीके से बढ़ाकर अधिक यूनिट राशन कार्ड में दिखाया गया।
थाना प्रभारी कड़वासरा ने बताया कि वार्ड 7 व 8 स्थित उचित मूल्य की दुकानदार एवं स्वयं सहायता समूह की मुखिया रितु देवी, वार्ड 5 व 6 में ज्योति देवी श्री गणेश स्वयं सहायता समूह के मुखिया, वार्ड 24 और 25 में उर्मिला देवी, सरिता सबल सिंह विद्या विहार पिलानी, शमशेर पुत्र सबल सिंह, नगरपालिका विद्या विहार के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी एवं पालिका में कार्य करने वाला संविदा कर्मचारी दीपक रावत तथा दो ई-मित्र संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

You might also like