समाज सेवा के लिए रेणु कक्कड़ को मिला सम्मान

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । जयपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रेणु कक्कड़ को सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड सामाजिक सरोकारों, जरूरतमंदों की सहायता तथा महिला एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया। लॉयन्स क्लब व शिल्पी फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।समाज सेवी रेणु कक्कड़ के समाज सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि वे लंबे समय से समाजहित के कार्यों में जुटी हुई हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव आगे रहती हैं।
अवॉर्ड मिलने पर रेणु कक्कड़ ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों और समाज के लोगों को दिया।समारोह में मौजूद अतिथियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं।

You might also like