सबलपुरा वार्ड नं. 1 के निवासियों ने वार्ड की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नपसी आयुक्त से की मुलाकात

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । सबलपुरा वार्ड नं. 1 के निवासियों ने वार्ड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने गुरुवार को भेंट की। वार्डवासियों ने आयुक्त शर्मा को मुख्य मार्गों पर सफाई व लाईट व्यवस्था करवाने, जल भराव वाले क्षेत्र को ठीक करवाने, कच्चे मार्गों पर इंटरलाक लगवाने, कच्ची नालियों को पक्का कर फैरो कवर व चैंबर बनवाने के बारे में कहा।
आयुक्त शशिकांत शर्मा ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र की सभी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा। कहा कि वार्ड में सफाई, रोशनी, सडक़ व नाली निर्माण शीघ्र ही करवा दिए जाएंगे। वार्डवासियों ने इसके लिए आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, देवीदत्त जांगिड़, विवेक शर्मा (मंडल महामंत्री), विजय पचार, भंवर बरबड़, नरेंद्र सिंह शेखावत, नरसी देवठिया (बूथ अध्यक्ष) सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

You might also like