महिला सुरक्षा पर आधारित फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ में ​एमटीआर फिल्म प्रोडक्शन की नई पेशकश “काली घाटी महिला सुरक्षा के संवेदनशील मुद्दे पर आधारित फिल्म का ट्रेलर स्थानीय सूर्य थियेटर में विधिवत रूप रिलीज किया व उपस्थित दर्शकों ने खुब प्रशंसा की। उपस्थित मुख्य नायक रुद्र चौधरी, खैमचन्द चौधरी – डिडवाना, ललीत भार्गव ढांढण व सुमित सिरसिया ईन्दोर ने संयुक्त रूप आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बहुप्रतीक्षित फिल्म “कालीघाटी 7अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। समाज में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों—विशेषकर अपहरण और दुष्कर्म—जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दों पर प्रहार करती यह फिल्म दर्शकों को झकझोरने और सोचने पर मजबूर कर देगी। उन्होंने बताया कि ​इस फिल्म का दमदार ट्रेलर 1 अगस्त 2026 को ‘रेड रिबन म्यूजिक’ पर रिलीज़ किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्देशक संजू श्रीदा के बेहतरीन निर्देशन में बनी इस फिल्म की कास्टिंग बेहद खास है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभाशाली कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा व इस फिल्म की शुटिंग मुख्य रूप से बोम्बे, गुजरात व राजस्थान में हुई है।

You might also like