15 मिनट की बारिश से सड़कें लबालब, मानसून के समय विकट हो सकते हैं हालात
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । भीषण गर्मी के बीच रविवार शाम ढलने पर अंचल में बदरा बरसे । लेकिन प्री मानसून की बारिश ने ही मानसून दस्तक देने से पहले मानसून को लेकर की गई तैयारियां की लोसल नगरपालिका प्रशासन की पोल खोल खुल गई है। यहां पर सिर्फ पंद्रह मिनट ही बारिश हुई कि शहर के मार्ग बारिश के पानी से लबालब हो गए। पहली बारिश में भी सड़कों पर जब पानी भरा हुआ लोगों ने देखा तो लोग मानसून को लेकर नगरपालिका की तैयारियों को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए ।अभी मानसून की बारिश होने शुरू नहीं हुई और जब मानसून की मूसलाधार बारिश होगी तो पानी भराव से हालात विकट हो सकते हैं। मानसून दस्तक देने से पहले प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लिए इंतज़ाम किए जाते हैं शहर से पानी निकासी के लिए नालियां एवं नालों की सफाई की जाती है ताकि बारिश का पानी की आसानी से निकासी हो सके और पानी इकट्ठा होकर रास्ता नहीं रोके । लेकिन बड़ी बात तो यह है कि व्यवस्था की सिर्फ पंद्रह मिनट की बारिश ने तैयारियां की पोल खुल गई। मानसून को लेकर जिला कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए थे।इसके बाद भी यहां पर पहली बारिश में ही सड़कें बारिश का पानी से लबालब हो गई। लोगों का कहना है कि मानसून दस्तक देने वाला है और अच्छी खासी बारिश होगी ऐसे में पानी निकासी नालों की सफाई नहीं होने पर हालात विकट हो सकते हैं। शहर में बस स्टैंड मार्ग में बारिश होने पर पानी भरने की समस्या अधिक होती है। यहां पर लंबी दूरी तक बारिश का पानी इकट्ठा होकर दरिया बन जाने से राहगीरों का बारिश का पानी रास्ता रोक लेता है। यहां पर पानी निकासी के लिए नाले भी डालें हुए हैं लेकिन प्री मानसून की बारिश ने तैयारियां की पोल खुल गई है।