राजीव गांधी शहादत दिवस पर गरीबों को बांटी खाद्य सामग्री

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)21 मई। नीमकाथाना विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा के द्वारा राजीव गांधी शहादत दिवस पर जरूरतमन्दों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिन की न्याय योजना कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष खैरवा ने गरीब मजदूर लोगों को 130 पैकेट खाद्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर अमृतपाल कोटडा, मुकेश सैनी सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

You might also like