सैनी समाज का समाज रत्न सम्मान 2026 समारोहपूर्वक सम्पन्न

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । बच्चों की रोजगारपरक शिक्षा में समाज का आर्थिक उत्थान निहित है यह विचार पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा ने सैनी समाज अतिथि भवन में सैनी समाज द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। कम्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ समाज का राजनीतिक विकास भी आवश्यक है। महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुए समारोह को सैनी समाज संरक्षक ओमप्रकाश टाक, मदनलाल कम्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश सैनी, गौरीशंकर खडोलिया, विक्रम सिंह चौहान, जगदीश राकसीया, मंचासीन महावीर सिंह चौहान, महावीर गहलोत सहित अनेक वक्ताओं ने सम्मानित होने वाले गणमान्यजनों को बधाई देते हुए प्रथम बार हुए इस तरह के समारोह की सराहना करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया। सैनी समाज के अध्यक्ष हीरालाल खडोलिया ने आभार व्यक्त किया। समाज रत्न सम्मान समारोह में सैनी समाज, कर्मचारी अधिकारी सेवा संस्थान, नवयुवक मंडल के सभी पूर्व अध्यक्षों, समाज के पत्रकारों, जनप्रतिनिधि मातृशक्ति, दोनों भवनों के सभी पूर्व अध्यक्षो सहित कुल 51 विशिष्ट व्यक्तियों का प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर लाल गौड़ व अशोक वर्मा ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गौड़, कर्मचारी अधिकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोहनलाल राकसीया, नन्दकिशोर गढवाल, गिरधारी लाल राकसीया, श्रवण कम्मा, गौरीशंकर कम्मा, महावीर गौड़, धनेश्वर चुनवाल, कुन्दन मल कम्मा, बजरंग लाल कम्मा, चंद्र प्रकाश सूईवाल, मोहनलाल गौड़, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रवि गौड़, नारायण प्रसाद सुईवाल, धनराज राकसीया, सुनील कम्मा, सुरेश गौड़, पुरुषोत्तम इन्दौरिया, कौशल्या गौड़,पींकी गौड़,भरत सुईवाल, सत्यनारायण गौड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

You might also like