भंवर सिंह श्यामपुरा बने समाज के अध्यक्ष
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । रविवार को रावणा राजपूत समाज लाडनूं में तहसील अध्यक्ष पूर्ण सिंह झेकरिया का कार्यकाल पूर्ण होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष भवरसिंह श्यामपुरा को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया ।
इस मौके पर समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें पूर्व अध्यक्ष पूर्ण सिंह झेकरिया, झाबर सिंह निम्बी जोधा, मोहन सिंह चौहान, ओम सिंह मोहिल, राजकुमार सिंह जितेंद्र सिंह, राधेश्याम सांखला, कैलाश सिंह, श्याम सिंह, कान सिंह , व अन्य समस्त गांवों के समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।