समाज के शहीदों को श्रद्धांजली

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। स्थानीय भारत माता चौक स्थित देवनारायण भगवान मंदिर में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति सदस्य नरेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए समाज के जवानों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। साथ ही राजगढ़ सीआई विष्णुदत विश्नोई को भी श्रद्धांजली अर्पित की गई।

इस अवसर पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति सदस्य नरेंद्र गुर्जर ने कहा समाज के लिए जिन वीर शहीदों ने अपनी हंसते-हंसते अपनी जान दे दी, उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब समाज के युवा पढ़ लिखकर आगे बढ़ेंगे और समाज कुरीतियों को त्याग देगा। सभा में पूर्व पार्षद बंशीलाल गुर्जर, अजय सराधना, मूलचंद छावडी, मनसुख खटाणा, ओम प्रकाश बोकण, मदन बोकण, देव कृष्ण, बाबूलाल चौहान, गुमान मणकस, मनोज बोकण, कमलेश चौहान, जगदीश सराधना सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

You might also like