सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि राजगढ़ एसएचओ विष्णुदत विश्नोई की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच की जाकर दूध का दूध और पानी का पानी किया जावे। पोसवाल ने कहा है कि सीआई विष्णुदत विश्नोई द्वारा आत्महत्या कर लेना समझ में नहीं आता है, क्योंकि वो एक जाबांज अधिकारी थे, जिन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और पुलिस का आम लोगों में विश्वास स्थापित किया। ऐसे में आत्महत्या के पीछे जो भी कारण या लोग रहे हैं, उनका पारदर्शी तरीके से जनता के बीच खुलासा होना चाहिए।