अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष बने संजय पोद्दार
निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। अग्रवाल समाज की बैठक बुधवार को अग्रसेन सेवा सदन में हुई। समाज के संरक्षक रामजीलाल कल्याणी, हरिराम जटिया एवं रामप्रकाश बिरमीवाला की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संजय पोद्दार को समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, मंत्री राजीव क्याल और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष बजाज ने समाज का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती समाज की एकजुटता के साथ उत्साहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी बिरमीवाला ने किया। इस दौरान सुशील मुसद्दी, रामप्रसाद ठेलासरिया, रामावतार जेजानी, प्रमोद कसेरा, सुभाष क्याल, कमल झुनझुनवाला, रामकिशन महनसरिया, दीपक क्याल, किशन खेमका, कमल बगड़िया, संदीप क्याल, बुद्धिप्रकाश पोद्दार सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।