संत ने शुरू की नौतपा की भीषण गर्मी में पंच धूणी तपस्या

मानव कल्याण की कर रहे कामना

चूरू,(पीयूष शर्मा)26 मई। शहर से करीब आठ किमी दूर गांव घंटेल में चूरू-भालेरी रोड स्थित नाथ आश्रम में संत मांगीनाथ ने नौतपा की भीषण गर्मी में पंच धूणी तपस्या शुरू की है।

गांव के एडवोकेट रतन बरोला के मुताबिक संत मांगीनाथ 48 डिग्री सेल्यिसय की भीषण गर्मी के बावजूद लगातार 41 दिनों तक पांच अग्नि कुंडों (धूणों) के बीच बैठकर तपस्या करेंगे। संत ने यह तपस्या मानव कल्याण व कोरोना जैसी महामारी मुक्त विश्व की कामना के लिए कर रहे हैं। तपस्या के चलते घंटेल सहित आस-पास के गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र नाथ आश्रम इन दिनों आध्यात्मिक रस से सराबोर है।

You might also like