एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । नेठवा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव, हरियालो राजस्थान व एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए व उनकी समुचित देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व सरपंच लीलाधर बागोरिया, रामकुमार कलिया, जुगलाल, ज्ञानसिंह, नरेन्द्र कुमार, नवोलना, इन्द्र‌दास, मदन सिंह, रामदत, राजेन्द्र कुमार आदि अनेक शिक्षक, विद्यार्थी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

You might also like