सरस्वती विद्यापीठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर पर हुआ चयन
निसं
पलसाना (नवयत्न)। सरस्वती विद्यापीठ शिक्षण संस्थान पलसाना के खिलाड़ियों ने 70वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में निहाल सिंह शेखावत ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं वॉलीबॉल 17 वर्ष आयु वर्ग में सरस्वती विद्यापीठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ी चित्रांश शर्मा का चयन राज्य स्तर पर किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक मेड़ता सिटी, नागौर में किया जाएगा, जहां चयनित खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के संरक्षक हरदेव सिंह सामोता एवं डायरेक्टर रिछपाल सिंह रूलानिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं शारीरिक शिक्षक दिलीप सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों के चयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने राज्य स्तर पर भी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।