मोजास ग्राम के सरकारी विद्यालय में हो रही है ऑनलाइन पढ़ाई 

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)14 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोजास में लगभग पिछले 14 दिनों से विद्यालय स्टाफ  के द्वारा ऑनलाइन क्लास लगाई जा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह बुगालिया ने बताया की विद्यालय में गणित, विज्ञान एवं हिंदी विषय की ऑनलाइन क्लास एक मई से लगातार चल रही है। प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक विज्ञान विषय के अध्यापक जयचंद भडिय़ा विज्ञान पढ़ाते हैं उसके बाद 9 बजे से 10 बजे तक गणित वे स्वयं पढ़ाते हैं और 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय के अध्यापक राकेश ऐचरा क्लास लेते हैं। गृह कार्य भी बच्चों को ग्रुप पर बता दिया जाता है और चैक भी ऑनलाइन ही कर दिया जाता है। बच्चे पहले दिन से ही रुचि लेकर अध्ययन कर रहे हैं यह  ऑनलाइन क्लास बच्चे जूम ऐप डाउनलोड करके ले रहे हैं।

You might also like