उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)26 मई। बीएलओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ तहसील शाखा ने जिला संयोजक शुभकरण नैण व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सीघड़ के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी को ज्ञापन सौंपा।
तहसील मंत्री महेन्द्र शर्मा व संयुक्त मंत्री दिनेश चारण ने बताया कि खाद्यान्न वितरण समय में अतिरिक्त समय देने में अतिरिक्त कार्मिक की ड्यूटी लगाने की मांग के साथ क्वारन्टीन सेन्टर, कन्ट्रोल रूम, चैक पोस्ट ड्यूटी सेे बीएलओ शिक्षकों को राहत देने तथा ग्रीष्म कालीन कार्य की एवज में उपार्जित अवकाश के आदेश जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। उपखण्ड अधिकारी ने सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गणेशाराम, शुभकरण, महेन्द्रसिंह, अशोक शर्मा, रामचन्द्र एचरा सहित कई शिक्षक व बीएलओ उपस्थित थे।