सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन

पाटन,(प्रवीण कुमार योगी)30 मई। निकटवर्ती गांव हसामपुर में सरकारी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में शनिवार को मदनलाल सहायक प्रबंधक को आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक सतनारायण शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारी को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इनके साथ साथ स्टाफ व ग्रामीणों के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया है।  गांव के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि राकेश एवं पूर्व सरपंच विजेंद्र, कुलदीप यादव क्षेत्रीय अधिकारी नीमकाथाना, शीशराम सहायक प्रबंधक, अमित कार्यालय सहायक, मनवीर ,राजेश लाटा ,कमल गुप्ता ,कृष्ण कुमार प्रजापत ,इंश्योरेंस एजेंट उपस्थित रहे। समारोह का संचालन वरिष्ठ अध्यापक प्रेम कुमार शर्मा ने की 

You might also like