विद्यालय के होनहारों का सम्मान

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की धानुका आदर्श विद्या मन्दिर में कक्षा पंचमी व अष्टमी के सभी विषयों में ए श्रेणी प्राप्त करने वाले 130 छात्र/छात्राओं का सम्मान माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व प्रतिक चिह्न भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि के रूप में रामगोपाल मुरारका, बेगराज महर्षि, लोकेश कुमार चौमाल व सुनील कुमार महर्षि थे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष रामगोपाल मुरारका ने बताया कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बालकों का सर्वांगीण विकास करता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ताराचन्द शर्मा, बालिका प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार चौमाल, प्रभारी नागरमल प्रजापत, विनोद कुमार बालाण, प्रेम कुमार शर्मा, सरोज देवी, कृष्णकान्त टाक, मुरलीधर प्रजापत, हरिश कुमार भाटी, अमिता सांकृत्य, मोतीलाल, अनिरूद शर्मा, विवेकानन्द ताम्रायत, प्रदीप आत्रेय, राधिका हारित, ओम प्रकाश शर्मा एवं विद्यालय के निरंजन सैनी, ओमप्रकाश जोशी, सुरेश कुमार, गोविन्द कुमार, अनिता वर्मा, शिवलाल एवं समस्त स्टाप उपस्थित थे। संचालन श्रीमती रंजना इन्दौरिया ने किया।

You might also like