शहीदी गुरु पर्व सादगी से मनाया
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)26 मई। कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा श्रीमाधोपुर की ओर से मंगलवार को सिखों के पंचम गुरु गुरु अर्जुन देव का शहीदी गुरु पर्व देश में चल रहे लॉक डाउन के कारण पूर्ण सादगी के साथ मनाया गया।
सभा के सेवादार सरदार अर्जुनसिंह के अनुसार इस बार गुरु पर्व के उपलक्ष में पूर्व में लगाई जा रही ठंडे शरबत की छबील नहीं लगा सके वहीं इस निमित्त जो अरदास राशि प्राप्त हुई उसे गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली को जहां से गरीबों को खाना पहुंचाया जा रहा है को भिजवाई गई।
कार्यक्रम में सरदार सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, लाल सिंह पंजाबी, रमेश चंद वधवा, गुलशन पंजाबी, महेश पंजाबी आदि उपस्थित थे।