बिना नंबरों की केम्पर गाडिय़ों में आये लोगो ने शराब ठेके पर की फायरिंग

बगड़,(अनुज शर्मा)7 मई। प्रतापपुरा बस स्टैंड पर शराब के ठेके पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शराब ठेके पर तीन बिना नंबरों की केम्पर गाड़ी में दस-बारह लोग आये उनमें से दो लोगो ने चार-पांच राउंड फायरिंग की। इनमें से कुछ लोगों ने बाहर रखे फ्रिज व एक ग्राहक की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर गाडिय़ों का पीछा किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर ग्रामीण डिप्टी नीलकमल मीणा भी पहुंचे। ठेके संचालक संदीप जाट ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

You might also like