शर्मा का विफा कार्यकर्ताओं ने अभिन्नदन किया
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)19 मई। विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव एवं युवा व्यवसायी आशीष शर्मा का विफा कार्यकर्ताओं ने अभिन्नदन किया। मीडिया प्रभारी दुर्गेश जोशी ने बताया कि गांव सरदारपुरा निवासी आशीष शर्मा का कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न तथा श्रीफल प्रदान कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शर्मा ने संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में काम करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश रामपुरा, अरविंद गौड़, विमल शर्मा, अजय शास्त्री, रमाकांत शर्मा, युवराज आदि उपस्थित थे।