शर्मा ने एलआईसी के क्षेत्र में 54 वां स्थान प्राप्त किया
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)6 मई। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता विक्रम शर्मा ने एलआईसी के क्षेत्र में भारत वर्ष में 54 वां स्थान प्राप्त कर कस्बे का नाम गौरवान्वित किया है। निगम के रतनगढ़ शाखा प्रबंधक जेआर तालणियां ने बताया कि भारत वर्ष में एलआईसी के 11 लाख 50 हजार अभिकर्ता है। विक्रम शर्मा ने वित्तिय वर्ष 2019-20 में पॉलिसी के आधार पर भारत में 54 वां स्थान प्राप्त कर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तालणियां ने बताया कि विकास अधिकारी राधेश्याम पारीक का विशेष सहयोग रहा।