श्रमण संस्कृति संस्थान का 31वां स्थापना दिवस मनाया
निसं
जयपुर (नवयत्न)। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर का 31वां स्थापना दिवस मंगलवार को विद्या सुधा मंडप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज के स्मरण के साथ हुई। इस अवसर पर नवीनीकृत कार्यालय सहित भामाशाहों के सहयोग से तैयार 15 कक्षों का लोकार्पण किया गया। कार्यालय कक्ष का लोकार्पण त्रिशला गोधा, शैलेंद्र गोधा, प्रियंका गोधा, निशांत गोधा व डोली गोधा ने किया। मुख्य अतिथि भामाशाह अशोक पाटनी एवं सुशीला पाटनी तथा विशिष्ट अतिथि विवेक काला रहे। अशोक पाटनी ने कहा कि संस्थान समाज की अमूल्य धरोहर है। और इसकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। समारोह में संस्थान की विकास यात्रा में योगदान देने वाले लोगों का स्मरण किया गया। कार्याध्यक्ष प्रमोद पहाड़िया, संयुक्त मंत्री दर्शन बाकलीवाल और नवीनीकरण में योगदान देने वाले विनोद छाबड़ा के प्रयासों की सराहना की गई। संस्थान के निदेशक डॉ. शीतल चंद जैन ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कई भामाशाह परिवारों ने संस्थान की योजनाओं से जुड़कर दान व पुण्यार्जन की घोषणाएं कीं। मोहित राणा परिवार ने भोजनशाला के नवीनीकरण, जबकि विवेक काला परिवार ने शिक्षक कक्षों के नवीनीकरण का संकल्प लिया। इससे समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में ज्ञानचंद झांझरी, प्रदीप लुहाड़िया, मोहित राणा, दिनेश गंगवाल, संजय पांड्या, महावीर बज सहित समाजबंधु मौजूद रहे। संचालन प्राचार्य सतीश कुमार जैन एवं उपप्राचार्य डॉ. किरणप्रकाश जैन ने किया। मंत्री सुरेश कासलीवाल ने आभार जताया।